- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
बड़ी कार्रवाई:8 लाख की बिजली जलाई, राशि जमा नहीं , डर के कारण कुछ बकायादारों ने 70 हजार की बकाया राशि जमा करवाई
ग्रामीण क्षेत्र के करीब 14 लोगों ने 8 लाख की बिजली जलाई पर बिल की राशि जमा नहीं की। इनमें से 10 हजार या इससे अधिक राशि के बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी की टीम कार्रवाई कर रही है। इसमें 11 गांव के करीब 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक व टीवी, फ्रीज आदि को जब्त कर कुर्की की है।
बिजली कंपनी के ग्रामीण कार्यपालन यंत्री अमरेश सेठ ने बताया उज्जैन ग्रामीण वितरण केंद्र, चिंतामण जवासिया, ताजपुर, मोहनपुरा, सिंगावदा, अंबोदिया, बड़वाई, टंकारिया, मोलखेड़ी, सोड़ंग, रलायाता भोजा गांव के बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें 11 बाइक, एक टीवी, एक फ्रीज व एक कूलर जब्त कर कुर्की की कार्रवाई की है। इन उपभोक्ताओं पर करीब 8 लाख की राशि बकाया है।
कार्रवाई से बचने के लिए बकायादारों ने करीब 70 हजार रुपए जमा भी करवाए हैं। बकायादार उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट की भी जानकारी जुटाई जा रही है। नरवर विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत भी बकायादारों के यहां से बाइक व टीवी-फ्रीज जब्त किए गए हैं।
5000 से अधिक राशि वाले बकायादार 23 हजार से ज्यादा
बकायादारों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी है। इसमें बकायादार उपभोक्ता को पहले नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर टीम कार्रवाई कर रही है। सेठ ने बताया उज्जैन संभाग के अंतर्गत 5000 से अधिक राशि वाले बकायादारों की संख्या 23,150 है, जिन पर करीब 23 करोड़ की राशि बकाया है। बिजली कंपनी की ओर से 10 हजार से अधिक की राशि के बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें घर की सामग्री को जब्त कर कुर्की की जा रही है और बकायादार का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है।