- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
नलों से आ रहा गंदा और बदबूदार पानी, लोग परेशान
उज्जैन।शहर में एक तरफ गर्मी बढ़ती जा रही है तो वहीं गंदा पानी नलों के जरिए घरों में पहुंच रहा है। जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग बाजार से पीने के लिए पानी की केन खरीदने को मजबूर हैं।
ऐसा ही मामला वार्ड नंबर 49, 39 देसाई नगर, लक्ष्मीनगर में देखने को मिला। क्षेत्र में विगत कई दिनों से नलों में पीला पानी आने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी इतना गंदा है कि घर के काम काज में भी उपयोग नहीं हो सकता हैं।
रहवासियों का कहना है कि इन दिनों पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में हम लोग बाजार से पीने के लिए पानी की केन खरीदने को मजबूर हैं।
इसके अलावा घर की जरूरत पूरी करने के लिए निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई लोग तो दूर-दराज के क्षेत्रों से डिब्बों में पानी भरकर ला रहे हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों पीएचई विभाग को कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
लोगों को लाइन लीकेज की आशंका
नलों से जो पानी आ रहा है, उसकी लाइन में कहीं न कहीं लीकेज है, इसलिए पीला, गंदा पानी मिल रहा है। जिसके कारण बदबूदार पानी घरों में पहुंच रहा है। पीएचई अधिकारियों को इस समस्या का तुरंत निराकरण करना चाहिए।
संध्या शर्मा, देसाई नगर
लोगों की शिकायत पर सुनवाई ही नहीं
घरों के नलों में कई दिनों से गंदा-काला बदबूदार पानी आ रहा है। इसकी शिकायत पीएचई विभाग को की, लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जिसकी वजह से कई परिवार के सदस्य पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
अजय पंडित,लक्ष्मीनगर
इनका कहना है…शहर में कहीं भी गंदा पानी सप्लाई होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर किसी क्षेत्र में ऐसा हो रहा है तो तुरंत पाइप लाइन चैक करवाकर समस्या का निराकरण करवाया जाएगा। वैसे इस प्रकार की परेशान जिन क्षेत्रों में आती है वहां पीएचई विभाग नि:शुल्क टैंकर भेजता हैं।
-राजीव शुक्ला सहायक यंत्री, पीएचई