- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
बेगमपुरा में पकड़ाया आईपीएल का सट्टा, तीन सटोरिए गिरफ्तार
खिलाड़ी, बालिंग-बेटिंग और रनों पर लग रहे थे दांव
उज्जैन।बेगमपुरा स्थित मकान में तीन युवकों द्वारा लेपटॉप और मोबाइलों की मदद से आईपीएल का सट्टा संचालित किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर महाकाल पुलिस ने यहां दबिश देकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लेपटॉप, मोबाइल सहित नगदी रूपये बरामद किये हैं।
टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि बेगमपुरा में रहने वाले तरूण यादव के घर आईपीएल का सट्टा चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद देर रात पुलिस टीम ने उक्त घर में दबिश देकर यहां से हेमंत पिता राजेन्द्र मालवीय निवासी पटेल नगर, विजय पिता जगदीश निवासी ग्यास का बाड़ा काजीपुरा और दीपक पिता सत्यनारायण भावसार निवासी बेगमपुरा को गिरफ्तार कर इनके पास से एक लेपटॉप, एक रंगीन टीवी, 7 मोबाइल, सट्टे की पर्ची व 5700 रूपये नगद जब्त किये। उक्त युवक मकान मालिक तरूण यादव के दोस्त हैं। इनके पास से दो लाख 31 हजार रूपये से अधिक का सट्टे का हिसाब भी मिला है।
रनों तक का रेट अलग
पुलिस गिरफ्त में आये बदमाशों ने बताया कि कल बैंगलोर-चैन्नई का मैच चल रहा था जिसमें बनने वाले रनों, बालिंग, चौके-छक्कों के अलावा खिलाडिय़ों पर भी लोगों द्वारा सट्टा लगाया जा रहा था। मोबाइलों पर बुकिंग की जाती और ऑनलाइन ही लोगों को खातों में पैमेंट भी कर दिया जाता है। क्रिकेट में होने वाले हर काम के अलग-अलग रेट निर्धारित हैं जिन्हें सट्टा लगाने वाले ही तय करते हैं।