- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
नवरात्रि पर्व पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का निर्माण ना करने की अपील
जिला प्रशासन ने पर्यावरण को बनाए रखने हेतु नवरात्रि पर्व पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का निर्माण ना करने की नागरिकों से अपील की है।
जिला प्रशासन द्वारा कहा गया कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मार्गदर्शिका के अनुसार मूर्ति के निर्माण में पी.ओ.पी. का इस्तेमाल नहीं करने तथा मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थल/कुंडों में किया जाकर ठोस अपशिष्ठों को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मार्गदर्शिका के अनुसार निर्धारित स्थल पर ही अपवहित किया जाना अनिवार्य हैं।
किसी भी नदी, जलस्त्रोत में मूर्ति विसर्जन के परिप्रेक्ष्य में यह सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है कि कोई सिंथेटिक मटेरियल, कपड़ा, प्लास्टिक, फूल, कैमिकल, रंग आदि का विसर्जन मूर्ति के साथ न किया जा सके। मूर्ति विसर्जन के 24 घंटे के अन्दर विसर्जित मूर्ति से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के रूप में बांस, रस्सी, बल्ली, मिट्टी, पी.ओ.पी., प्रतिमा के हिस्से इत्यादि को नगरीय ठोस अपशिष्ट नियम 2000 के प्रावधानों के परिप्रेक्ष्य में लोकल अथॉरिटी द्वारा एकत्रित किया जाना होता है।
आमजन से अनुरोध किया गया है कि मूर्ति विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री जैसे वó, फूल एवं साज-सज्जा का सामान (पेपर तथा प्लास्टिक का बना) इत्यादि पृथक कर विसर्जित करें। प्रतिमा विसर्जन किसी भी प्राकृतिक जल खेतों जैसे नदियों, झीलों, तालाबों में सीधे न कर निर्धारित स्थान पर ही करें।