- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
नागदा में तंत्र-मंत्र के शक में हमला:एक पड़ोसी ने चाकू मारे, लहूलुहान हालत में दूसरे के यहां मदद मांगने गया
नागदा में एक युवक ने अपने ही पड़ोसी पर तंत्र-मंत्र के शक में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल मदद मांगने के लिए दूसरे पड़ोसी के दरवाजे पर पहुंचा। उसने हाथ जोड़कर अस्पताल पहुंचाने की बात कही, तो उसने भी धक्का देकर घर से भगा दिया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।
नागदा के प्रकाश नगर में रहने वाले राजेंद्र गुर्जर (50) रोजाना की तरह फैक्टरी जाने के लिए घर से निकले थे। प्रकाश नगर की गकी नंबर चार में राजेंद्र पंहुचे ही थे कि पास ही में रहने वाले योगेश शर्मा (30) ने राजेंद्र को रोका और ताड़बतोड़ चाक़ू से हमला कर दिया। राजेंद्र गली नंबर चार में घायल हो गए। शोर सुनकर कुछ लोग आए भी, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। लहूलुहान हालत में राजेंद्र ने जान बचाने के लिए सामने मौजूद घर का दरवाजा खुला देखा। राजेंद्र को देखकर घर के सामने खड़ा व्यक्ति अंदर चला गया। दो अन्य लोग भी वहां से चले गए। राजेंद्र ने मदद की गुहार लगाते हुए घर में घुसना चाहा, ताकि उसे अस्पताल पंहुचाया जा सके। पड़ोसी युवक ने घायल को घर से बाहर धकेल कर दरवाजा बंद कर दिया।
गंभीर हालत में राजेंद्र को नागदा के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेंद्र ने बताया कि आरोपी योगेश ने रास्ते में रोका। कहा कि ‘तू तंत्र क्रिया करता है] इसके बाद चाक़ू से हमला कर दिया।