- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
नागपंचमी की तैयारियों के लोकर अफसरों ने किया निरीक्षण
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नागपंचमी को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को उप प्रशासक अशुतोष गोस्वामी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ परिसर का निरीक्षण किया। श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए नागचंद्रेश्वर मंदिर तक लोहे की सीढ़ी तथा परिसर में शामियाने लगाने पर विचार किया गया।
नागपंचमी पर महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार खुलते हैं। देश विदेश से हजारों श्रद्घालु भगवान नाागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर प्रशासन द्वार मंदिर के शीर्ष तक पहुंचने के लिए लोहे की सीढ़ियां लगाई जाती हैं। इस बार 5 अगस्त को नागपंचमी रहेगी। इस दिन श्रावण मास का सोमवार होने से शाम 4 बजे राजाधिराज की सवारी भी निकलेगी। ऐसे में मंदिर प्रशासन को व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम करना होंगे। अफसर अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। उप प्रशासक गोस्वामी ने बताया बुधवार को अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर लोहे की सीढ़ी तथा शामियाने लगाने पर विचार किया गया। शेष तैयारियों के लिए आला अफसरों के साथ बैठक होगी।