- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
नाबालिग लुटेरे पुलिस के सामने उगल रहे कैसे-कैसे राज, आप भी चौंक जाएंगे
उज्जैन | माधवनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए दो नाबालिग मोबाइल चोरों को परिवार वालों ने पिछले दिनों शहर में बाइक से फर्राटा भरने पर रोका था और पढ़ाई में मन लगाने को कहा था, लेकिन दोनों नाबालिग यह कहकर घर से बाहर निकल जाते थे कि सैर सपाटे से मूड फ्रेश रहता है तो पढ़ाई में अच्छा मन लगता है।
एक दिन पूर्व पकड़ाए चार मोबाइल चोरों को न्यायालय में पेश किया
बुधवार को माधवनगर थाना पुलिस ने एक दिन पूर्व पकड़ाए चार मोबाइल चोरों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। मोबाइल चोरों में से दो नाबालिग हैं, जो सम्पन्न परिवार से हैं और एक देवासगेट स्थित संजय बीयर बार के मालिक संजय यादव का पुत्र है। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग मौज मस्ती के लिए मोबाइल लूटते थे। दोनों कक्षा १०वीं और ११वीं के छात्र हैं। जिसमें एक की परीक्षा भी चल रही है।
दो मोबाइल और सुजुकी एक्सिस बाइक भी जब्त की
नाबालिग बदमाशों ने ९ मार्च को पुष्पा मिशन हॉस्पिटल, ११ मार्च को जीडीसी रोड और ११ मार्च को ही उदयन मार्ग पर मोबाइल लूट कबूली है। पुलिस ने उनसे दो मोबाइल और सुजुकी एक्सिस बाइक भी जब्त की है। जबकि शकील पिता नियाज मोहम्मद, एटलस चौराहा व इरफान पिता शौकत लोहे का पुल को अलकापुरी से गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पिछले दिनों इस्कॉन मंदिर व आसपास से दो मोबाइल लूट करना कबूली है।
महंगे शौक ने बनाया लुटेरा
पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपियों की उम्र १७ वर्ष के लगभग है। दोनों के परिवार से अच्छी खासी पॉकेट मनी मिलती थी। इसके बाद भी महंगे शौक की लत और अक्सर इन्दौर जाकर मौज-मस्ती करने की लत की वजह से नाबालिग लूट करने लग गए।
चारों मोबाइल लुटेरों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया है। पकड़ाए बदमाशों ने चार वारदात कबूली है। उनके पास से चार मोबाइल भी जब्त हुए हैं। – गगन बादल, प्रभारी, माधवनगर