- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन उत्तर और दक्षिण से बढ़ी दावेदारों की संख्या, आवेदन शुल्क 50 हजार
उज्जैन | विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां शुरू हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दावेदारी करने वाले नेताओं से आवेदन के साथ ५० हजार रुपए शुल्क जमा करवाया जा रहा है। हालांकि कुछ नेताओं ने दबी जुबां से इसका विरोध किया लेकिन पार्टी का निर्णय मानने के लिए सभी बाध्य है।
विधानसभा चुनाव को लेकर उज्जैन उत्तर से दावेदारी करने वालों की संख्या १२ के लगभग हो चुकी हैं। जिन लोगों का नाम दावेदार के रूप में चर्चा में है उनमें पूर्व विधायक महंत राजेन्द्र भारती, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव योगेश शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य नूरी खान, पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, पूर्व पार्षद रवि राय, पार्षद आजाद यादव, युवक कांग्रेस के उज्जैन संसदीय क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विवेक यादव, वरिष्ठ नेता अशोक भाटी आदि शामिल है।
जबकि उज्जैन दक्षिण से दावेदार के तौर पर जिन नेताओं के नाम चल रहे है। उनमें पार्षद एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र वशिष्ठ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चेतन यादव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जयसिंह दरबार, पार्षद बीनू कुशवाह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री संजय ठाकुर, युवक कांग्रेस उज्जैन संसदीय क्षेत्र के उपाध्यक्ष चन्द्रभानसिंह चंदेल, युवक कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी उमेशसिंह सेंगर, माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पोरवाल आदि शामिल है।
शहर अध्यक्ष ने राशि जमा कराई
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा ने उज्जैन उत्तर से दावेदारी जताते हुए आवेदन के साथ ५० हजार रुपए जमा करवाए। इसके अलावा नेशनल हेराल्ड अखबार के खाते में २ हजार का ड्रॉफ्ट बनाकर भेजा है इसके अलावा १ हजार रुपए सदस्यता शुल्क बतौर जमा करवाया। प्रदेश कांग्रेस, कमेटी द्वारा आवेदन के साथ राशि जमा करने की तिथि १५ मार्च तय की गई थी लेकिन अब उसे बढ़ाकर २४ मार्च कर दिया गया है।