- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दूरदर्शन पर फिर दिखाए जाएं विक्रम-बेताल जैसे सीरियल : राज्यपाल
उज्जैन | मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दूरदर्शन पर ‘विक्रम-बेताल” जैसे नाटक दोबारा प्रसारित करने की बात कही है। सोमवार को यहां विक्रमोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बड़े दुख की बात है हमारे बच्चे अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख-साल तो याद रखते मगर विक्रमसंवत् की जानकारी नहीं। भावी पीढ़ी को हमारे महान शासकों के शौर्य और न्यायपूर्ण व्यक्तित्व को बताना आवश्यक हो गया है।
राज्यपाल विक्रमोत्सव-2075 : विरोधकृत के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य भारत के गौरवशाली शासक थे, जो अपने ज्ञान, वीरता और उदारशीलता के जरिये एक आदर्श एवं लोकप्रिय शासन प्रणाली स्थापित की थी। साहित्य के अनुसार विक्रमादित्य का वर्चस्व श्रीलंका, केरल से नेपाल, कश्मीर, बंगाल से अफगानिस्तान तक व्यापक था। उनकी ऐसी आदर्श और लोकप्रिय शासन प्रणाली थी कि वैसा आदर्श शासक बनने की लालसा में कितने ही परावर्ती शासकों ने विक्रमादित्य की उपाधि ग्रहण करने में गौरव की अनुभुति करते रहे।
राज्यपाल ने तिथि के आधार पर पं. श्यामनारायण व्यास द्वारा निर्मित और नरेश शर्मा द्वारा प्रकाशित पंचाग का विमोचन किया। बाद में कला संस्कृति से जुड़ी हस्तियों का सम्मान किया गया।