- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
नाले पर बना लिए तीन मंजिला मकान, तोड़ने पर हंगामा
शास्त्रीनगर से नीलगंगा थाना रोड पर लोगों ने नाले पर ही तीन मंजिला तक मकान बना लिए। नाले को दबा दिया। नगर निगम ने शुक्रवार को जब अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की तो कई लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया लेकिन पुलिस ने विरोध करने आए लोगों को पहले समझाइश दी और फिर खदेड़ दिया। कुछ को काबू कर थाने भी भेजा। अतिक्रमण कर्ताओं ने अपनी हद से आगे आकर तीन मंजिला तक मकान बना लिए थे। दूसरी मंजिल पर जाने की सीढ़ी भी सड़क पर लगाई थी। नाले पर कब्जा कर दुकानें बना ली थी। निगम गैंग ने कार्रवाई शुरू की तो अतिक्रमण कर्ताओं के हाथों से तोते उड़ गए। उन्होंने कार्रवाई रोकने के लिए पुरजोर कोशिश की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में आवागमन रोक दिया गया था। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के अनुसार नीलगंगा स्थित प्रजापति कॉलोनी के रहवासियों ने नाले के ऊपर अवैध निर्माण कर रखा था। इस कारण नालों की सफाई भी नही हो पाती थी।