- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
उज्जैन:सब्जी बेचने वाली महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा
प्रेमलता पति भगवाननाथ (35 वर्ष) निवासी जैन मंदिर के पास जयसिंहपुरा ठेले पर सब्जी बेचने का काम करती है। प्रेमलता गुरुवार को हरिफाटक ब्रिज के नीचे लगने वाले हाट में ठेले पर सब्जी बेचने गई थी। यहां पर एक युवक सब्जी खरीदने पहुंचा और करीब 150 रुपये की सब्जी खरीदी साथ ही प्रेमलता को युवक ने बताया कि मेरा ढाबा है और वहां प्रतिदिन 4-5 किलो सब्जी लगती है। इस पर प्रेमलता ने कहा कि रोजाना अधिक सब्जी खरीदना है तो जयसिंहपुरा स्थित घर से ले जाया करो। इस पर युवक ने महिला से मोबाइल नम्बर भी ले लिया और सब्जी बांधकर रखने तथा कुछ देर बाद ले जाने की बात कही। प्रेमलता ने युवक के लिये ठेले पर सब्जी बचाकर रख ली और रात करीब 8 बजे तक युवक सब्जी लेने नहीं आया तो उससे फोन लगाकर सब्जी ले जाने को कहा।
घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम
प्रेमलता के फोन करने के बाद भी जब युवक सब्जी लेने नहीं आया तो वह अपना ठेला लेकर रात करीब 8.30 बजे घर लौट रही थी। उसी दौरान वही युवक काले रंग की एक्टिवा से जंतर मंतर मार्ग स्थित पीएचई ऑफिस के सामने आया। उसने प्रेमलता को रोका और सब्जी मांगी। प्रेमलता सब्जी की थैली उठाने के लिये झुकी उसी दौरान बदमाश ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा और अपने वाहन को तेज गति से चलाकर भाग गया।
4 साल पहले 26 हजार में खरीदा
सोने का मंगलसूत्र बदमाश द्वारा झपटकर भाग जाने के बाद प्रेमलता नीलगंगा थाने पहुंची और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही पुलिस को बताया कि उसने 4 साल पहले 26 हजार रुपये में सोने का मंगलसूत्र खरीदा था। वर्तमान में इसकी कीमत और अधिक हो चुकी है।
तरीका नया, वारदात पुरानी
शहर में चेन स्नेचिंग की सैकड़ों वारदातें पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन गुरूवार रात जंतर मंतर मार्ग पर हुई मंगलसूत्र झपटने की वारदात तो पुरानी वारदातों के समान है, लेकिन बदमाश ने इस बार तरीका नया अपनाया क्योंकि मंगलसूत्र झपटने से पहले कोई बदमाश अपने शिकार से जान-पहचान नहीं करता।