- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
मध्यप्रदेश के एक और कैबिनेट मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटीव
मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने वीडियो जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपनी जांच कराकर होम क्वारैंटाइन हो जाएं। गोपाल भार्गव शिवराज मंत्रिमंडल के 5वें मंत्री हैं, जो कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके पहले जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ ही खुद सीएम शिवराज सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे.
इसके अलावा प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के करीब 15 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार को जबलपुर मध्य के विधायक विनय सक्सेना की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
