- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
सैंपल देने के बाद सवारी में घूमे भाजपा मंडल अध्यक्ष परमार पर महामारी एक्ट में केस दर्ज
कोरोना जांच के लिए सैंपल देने और पॉजिटिव आने के बावजूद शाही सवारी में घूमते रहे भाजपा अजा मोर्चा दीनदयाल के मंडल अध्यक्ष रवि पिता दिनेश परमार निवासी देसाई नगर के खिलाफ बुधवार देर रात को महाकाल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। परमार के खिलाफ प्रशासन की तरफ से तहसीलदार श्रीकांत शर्मा ने एफआईआर के लिए आवेदन दिया था।
गौरतलब है कोरोना सैंपल देने के बाद रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाइन में रहने के निर्देश हैं। सभी के लिए मास्क लगाए रखने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी गाइड लाइन लागू है। परमार ने इन सभी नियमों का उल्लंघन किया। आंगनवाड़ी में कोरोना जांच के लिए सैंपल देने के दौरान स्वास्थ्य अमले ने उसे होम क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा था। बावजूद वह सोमवार को शाही सवारी के दौरान घर के बाहर निकला और खुले में घूमता रहा। सवारी में शामिल होने आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद अनिल फिरोजिया व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि व नेताओं के साथ उसने सेल्फी ली व फोटो खिंचवा उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। फोटो में वह ठीक से मास्क लगाए भी नहीं दिख रहा था। सवारी और भीड़ में वह तब तक रहा, जब तक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी। इस तरह प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से संक्रमित होने के बावजूद परमार लोगों के संपर्क में आया जो शासन-प्रशासन की कोरोना की रोकथाम से जुड़ी गाइड लाइन का उल्लंघन है। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार शर्मा के आवेदन पर परमार के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने महामारी फैलाने व गाइड लाइन का उल्लंघन करने से जुड़ी धारा में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल परमार का इलाज चल रहा है। डिस्चार्ज होने पर गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के दो दिन बाद मंत्री डॉ.यादव भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं तो इस मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ा। डाॅ. यादव का इंदौर में इलाज चल रहा है।
6 महीने की जेल या जुर्माना
महाकाल टीआई अरविंदसिंह तोमर के अनुसार आरोप सिद्ध होने पर 6 माह जेल अथवा 500 रुपए या इससे अधिक राशि का जुर्माना हो सकता है। इधर परमार पर पार्टी स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना है।