- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
निगम को अपनी ही जमीन से अतिक्रमण हटाने में लगे दस साल, समतलीकरण किया, तीन घंटे बाद ही कब्जा, बांध दिए मवेशी
उज्जैन | नगर निगम को अपनी ही जमीन से अतिक्रमण हटाने में दस साल लग गए। बुधवार को निगम के अमले नेे सांईनाथ कॉलोनी के बगीचे से अवैध रूप में लगाए टीन शेड को धराशायी कर दिया। कार्रवाई दोपहर 2 बजे शुरू होकर 4 बजेे तक चली। इस बीच विरोध भी हुआ। निगम ने अतिक्रमण हटाने के बाद जमीन समतलीकरण का काम भी शुरू कर दिया ताकि फिर से कब्जा न हो। निगम की कार्रवाई के बाद बुधवार शाम उसी बगीचे पर कब्जेधारी ने फिर से मवेशी बांधने शुरू कर दिए। सांईनाथ कॉलोनी के बगीचे में टाइगर गिरी बाबा ने कब्जा कर लिया था। इसे लेकर रहवासियों ने निगम आयुक्त का आवेदन दिया था। निगम अमले नेे 2017 और 2018 में भी इस जगह सेे कब्जा हटवाया था लेकिन विकास नहीं करने के कारण फिर से अतिक्रमण हो गया।
शाम को फिर कब्जा
निगमायुक्त बोलीं- पट्टे से 10 गुना कब्जा
निगम ने सितंबर 2018 में शहर से अवैध पशु बाड़े हटाने के लिए संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। सर्वे में जोन 6 में सबसे ज्यादा अवैध पशु बाड़े होने की बात सामने आई है। उस दौरान अलखधामनगर में नाले के पास निगम के बगीचे में ही अवैध बाड़े की शिकायत रहवासियों के साथ वार्ड पार्षद विजयसिंह दरबार ने की थी। उन्होंने कहा था पशु बाड़े के कारण बगीचे का उपयोग रहवासी नहीं कर पा रहे हैं। निगमायुक्त प्रतिभा पाल के अनुसार कब्जेधारी ने उन्हें मिले पट्टे की जमीन से 10 गुना पर अतिक्रमण कर लिया था। पट्टे की जमीन पर स्टे मिला है। उसे छोड़ दिया।