- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
3 मंजिला जर्जर मल्टी का भाड़ाक्रय अनुबंध निरस्त
हाउसिंग बोर्ड की लक्ष्मीनगर योजना में बनी 46 साल पुरानी तीन मंजिला मल्टी में 96 फ्लैट जर्जर हो गए हैं। बोर्ड ने बिल्डिंग को जर्जर घोषित करते हुए उसे रहने योग्य नहीं दर्शा दिया है। भवन खाली कराने के लिए हाउसिंग बोर्ड ने रहवासियों को नोटिस के बाद अब किराया व भाड़ाक्रय अनुबंध निरस्त कर दिया है।
लक्ष्मीनगर चौराहे के समीप हाउसिंग बोर्ड ने तीन मंजिला मल्टी का निर्माण 1972-73 में किया था। नगर निगम द्वारा मल्टी को खतरनाक घोषित किया जा चुका है। हाउसिंग बोर्ड ने रहवासियों को नोटिस जारी किए, जिसमें लिखा कि भवन खाली कर परिवार सहित सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए चले जाएं ताकि जान-माल की हानि से बचा जा सके। बावजूद रहवासी मल्टी को खाली नहीं कर रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड के एकाउंट ऑफिसर अशोक शर्मा ने बताया किराया अनुबंध व भाड़ाक्रय अनुबंध निरस्त कर दिया है।
लक्ष्मीनगर स्थित हाउसिंग बोर्ड की जर्जर 3 मंजिला मल्टी।