- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
निगम चुनाव: राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर शुरू
आरक्षण से वार्डों में बन रहे नए समीकरण
कई महिला नेत्रियां भी हुई सक्रिय
उज्जैन। पंचायत चुनावों की घोषणा हो चुकी है और गांवों में चुनावी राजनीति का दौर शुरू हो गया है। इधर अभी नगरीय निकायों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ये चुनाव जुलाई-अगस्त में होने की संभावना है। अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के बाद अब वार्डों में नए समीकरण बन रहे हैं। वहीं दोनों ही दलों में महापौर पद के दावेदारों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं।
उज्जैन नगर निगम चुनाव में महापौर का पद अजा के आरक्षित रहेगा। वहीं 54वार्डों में से अन्य पिछड़ा वर्ग के वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें महिलाओं के लिए 8 और पुरूषों के लिए 7 वार्ड आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति पुरूष के 5 और महिलाओं के 5 वार्ड आरक्षित रहेंगे। सामान्य महिला के 13 और सामान्य पुरूष के 12 वार्ड रहेंगे जहां से वे चुनाव लड़ सकेंगे। पूर्ण रूप से देखा जाए तो महिलाएं 27 और पुरूष 27 वार्ड से चुनाव लड़ सकेंगे। इधर राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
भाजपा के बाद रविवार को कांग्रेस की भी बड़ी बैठक हुुई है। इसके बाद अब दावेदारों की संख्या भी बढ़ रही हैं। इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी उतरेगी। इसके लिए प्रदेश प्रभारी का दौरा शुरू होने वाला है। पार्टी का दावा है कि इस बार वह दमखम से उतरेगी। पिछली बार भाजपा का बोर्ड रहा था। इसलिए कांग्रेस कोशिश करेगी इस बार वह चुनाव में बाजी मारे। आने वाले दिनों में बड़े नेताओं के दौर भी शुरू होंगे।
