- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
शराब पीकर घर के बाहर कर रहा था गाली-गलौज…पड़ोसी ने लट्ठ मारकर हत्या कर दी
पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में…..
उज्जैन। पानबिहार में रहने वाला युवक शराब पीने का आदी था। कल दोपहर नशे में धुत्त होकर पड़ोसी को गालियां दे रहा था। पड़ोसी ने लट्ठ से सिर पर हमला उसकी हत्या कर दी। घट्टिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
भगवान सिंह पिता देवीसिंह दायमा 26 वर्ष निवासी मोतीपुरा पानबिहार शराब पीने का आदी था। उसके परिजनों ने बताया कि भगवान सिंह शुक्रवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले गोकुल मालवीय और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर रास्ते को लेकर विवाद कर रहा था।
विवाद बढऩे पर गोकुल ने लट्ठ से भगवान सिंह के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाये जहां डॉक्टर ने भगवान सिंह को मृत घोषित किया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। परिजनों के मुताबिक भगवान सिंह की पत्नी तीन वर्ष पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बड़ा भाई दिमागी रूप से विक्षिप्त है, पिता भी नहीं हैं, वह घर में अकेला कमाने वाला था, लेकिन सुबह से शराब के नशे में धुत्त हो जाता था।
उज्जैन : ऑटो वाले ने रामघाट पर सवारी उतारी और सूटकेस लेकर चला गया
तलाश करते हुए महिला आरपीएफ थाने के कैमरे देखने पहुंची
बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस से उज्जैन दर्शन करने आई महिला रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर रामघाट पहुंची। ऑटो में उसका सूटकेस रह गया। ऑटो वाला सूटकेस लेकर चला गया। महिला सीसीटीवी कैमरे देखने आरपीएफ थाने पहुंची।
पुष्पा रजत पति दयाशंकर निवासी जबलपुर परिवार के तीन लोगों के साथ सुबह बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस से उज्जैन रेलवे स्टेशन उतरी। वह दर्शन करने उज्जैन आई थी। पुष्पा रजत ने बताया कि मालगोदाम से वह ऑटो में बैठी और रामघाट पहुंची जहां ऑटो वाले को रुपये दिये, तभी ऑटो चालक तेजी से वाहन पलटाकर चला गया। उसकी ऑटो में सूटकेस रह गया जिसमें 5 हजार रुपये और कपड़े रखे थे। आसपास तलाश करने पर जब ऑटो चालक का पता नहीं चला तो वह आरपीएफ थाने पहुंची और घटनाक्रम बताकर सीसीटीवी कैमरे चैक किये।