- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
निगम ने कोर्ट पेशी के 16 घंटे पहले ही अवैध मकान की छत-गैलरी तोड़ दी
उज्जैन में भी माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई। नगर निगम ने बुधवार को प्रकाशनगर में भूमाफिया गुंडे मुकेश भदाले का मकान तोड़ना शुरू कर दिया है। भदाले ने भूतल पर मकान बनाने की अनुमति ली थी लेकिन पांच मंजिला भवन बना लिया। उसे जब भी नोटिस दिया जाता, वह कोर्ट से स्टे ले आता था।
निगम ने मंगलवार को उसके मकान पर नोटिस चस्पा किया। बुधवार को परिजन हाईकोर्ट चले गए। निगम काे जवाब देने के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे तक का वक्त तय था। 16 घंटे पहले बुधवार शाम 7 बजे निगम के अमले ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई रोकने के लिए परिजन पहले विरोध पर उतर आए। कोई असर न होता देख उन्होंने कोर्ट का आदेश दिखाया। जिसे निगम अफसरों ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि इसमें कार्रवाई रोकने के बारे में कुछ नहीं लिखा। इसके बाद तीन मंजिलों पर रखा सामान निगम के अमले नेे परिजन के साथ खाली करवाया।
निगम ने कोर्ट पेशी के 16 घंटे पहले ही
अमला जब भूतल का सामान खाली कराने लगा तो परिजन विरोध में आ गए। उन्होंने कहा- जहां कार्रवाई करना है वहां से सामान हटा लो। यहां से कोई सामान नहीं हटेगा।
शाम 7 बजे से चौथी मंजिल की छत तोड़ने के लिए हथौड़े और ड्रिल मशीन चलाने का काम शुरू हो गया था। उसके बाद कार्रवाई पहले दीवारें ढहाई। फिर स्टील की रेलिंग तोड़ी। इस बीच निगम के अमले ने ऊपरी मंजिल के सामने का पिलर गिरा दिया हालांकि इसे न गिराने के निर्देश अफसर दे रहे थे। पिलर गिरने से स्ट्रीट लाइट की दिशा बदल गई। बिजली के तार टूट गए।