- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
निबंध लेखन प्रतियोगिता:आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में हिंदी की भूमिका विषय पर हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता
हिंदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को शासकीय नेहरू कॉलेज में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में हिंदी की भूमिका विषय पर संस्था स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा गुप्ता ने बताया कि हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष एस्के ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में हिंदी की भूमिका विषय पर हिंदी का महत्व बताया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
छात्रा टीना कलवाड़िया एमएससी द्वितीय वर्ष को प्रथम स्थान, सपना वर्मा बीएससी द्वितीय वर्ष को द्वितीय स्थान एवं श्याम कुंभकार एमए द्वितीय वर्ष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. गोविंद पाटीदार ने बताया संस्था स्तर पर चयनित तीनों विद्यार्थियों को 22 सितंबर को आयोजित जिला स्तर की निबंध प्रतियोगिता में शामिल होना होगा।