- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
नियम पर आस्था भारी…
उज्जैन।महाकाल मंदिर परिसर स्थित प्राचीन और धार्मिक महत्व के कोटितीर्थ कुंड के जल को साफ रखने के लिए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कई जतन और प्रयास किए जाते है। इसके लिए नियम भी है, पर इन नियमों पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ रही है। इसे रोकने वाला कोई नहीं है।प्रतिबंध के बाद भी श्रद्धालु कुंड की मछलियों को दाना डालने के नाम पर खाद्य सामग्री डालते है। पूर्व में कुंड की निगरानी के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड को तैनात किया जाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से गार्ड की तैनाती भी नहीं हो रही है। लोग कोटि तीर्थ के लिए तय नियमों को तोड़ रहे है।