- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
निर्माण देखकर हुए प्रसन्न, बोले- शिवरात्रि के पहले सभी काम पूरे कर महाकाल नगरी को सजाया जाएगा
मुख्यमंत्री चौहान पहुंचे श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना देखने
उज्जैन। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन नगरी अद्भुत नगरी है। इस बार शिवरात्रि 22 फरवरी को आएगी। लेकिन इसके पहले 21 फरवरी को महाकाल की नगरी को सजाया जाएगा और सभी लोग का आनंद से शिवरात्रि मनाएंगे। उन्होंने कहा कि महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को भी शिवरात्रि के पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना जो कि बड़ा रुद्रसागर मैं तैयार की जा रही है का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल चलकर विभिन्न निर्माण कार्यों को देखा एवं उनके बारे में कलेक्टर आशीष सिंह से जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास योजना के तहत बनाए जा रहे हैं आधार स्तंभ, भित्ति चित्रों एवं म्यूरल वाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमल तालाब को देखा। मुख्यमंत्री ने सप्त ऋषि मंडल, शिव आनंद तांडव स्तंभ, शिव स्तंभ, शिव मूर्तियां, त्रिपुरासुर वध आदि पॉइंट पर जाकर जानकारी प्राप्त की।
योजना 730 करोड़ की, 368 करोड़ के काम चल रहे
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निरीक्षण स्थल पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना कुल 730 सौ करोड़ रुपए की है। जिसमें से 368 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। सभी निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पहले पूरे कर लिए जाएं, इस आशय के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महाकाल से जुड़ी हुई कथाएं, परंपराएं, मान्यताएं आदि का अंकन इस पूरे परिसर में इस तरह से किया जाएगा जिससे कि तीर्थयात्रियों को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संग्रहालय से महाकालेश्वर मंदिर तक व जाने वाले पाथवे पर 108 खंबे बनाए जा रहे हैं। जिनमें प्रत्येक खंबे पर धार्मिक परंपरा इतिहास से जुड़ी हुई कथाओं का अंकन होगा। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान चल रहे निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला मौजूद थे।