- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
उज्जैन के मॉल में एक साथ पुलिस देख चौंके लोग:एसपी ने दिखाई जिले के पुलिस अफसरों और उनके परिवार को अक्षय कुमार की मूवी
उज्जैन के कॉसमॉस मॉल में सोमवार शाम 7 बजे से पुलिस की एक के बाद एक सौ से ज्यादा गाड़ियां पहुंची। यह देख मॉल और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यहां से वे सीधे पीवीआर के थिएटर में पहुंचे। तब लोगों को समझ आया कि पुलिस अक्षय कुमार की मूवी सूर्यवंशी देखने पहुंचे हैं। हालांकि सभी पुलिस अधिकारियों को सिविल ड्रेस में पहुंचने के लिए कहा गया था।
दरअसल कोरोना काल में खुद की जान की परवाह किये बगैर और त्योहारों पर दिवाली सुरक्षित करने में अपने घर की दिवाली छोड़ ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवार ने सोमवार रात को एक साथ सूर्यवंशी मूवी देखी। इस दौरान एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल व एएसपी अमरेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी आकाश भूरिया, सीएसपी पल्ल्वी शुक्ला सहित अन्य टीआई व अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने कहा मानसिक थकान से निजात दिलाने के लिए आज सब एकसाथ फिल्म देखने पहुंचे हैं। फिल्म का फीडबैक सबके चेहरों के एक्सप्रेशन में दिखाई दे रही नई ऊर्जा है।
एएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि ये एक मानसिक थकान से निजात दिलाने का प्रयास था फिल्म देखने के बाद सबके एक्सप्रेशन में ऊर्जा देखने को मिल रही है। लगातार तनाव के चलते विचार आया कि स्टाफ के लोग क्यों न परिवार के साथ सब फिल्म का आनंद उठाएं। चूंकि फिल्म भी पुलिस से रिलेटेड थी तो देखने में बहुत मजा आया।
नानाखेड़ा थाना प्रभारी ओपी अहीर ने बताया कि फिल्म देखने के बाद काफी रिलैक्स हम फील कर रहे हैं। महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने कहा कि काफी अच्छा माहौल था पुलिस परिवार ने एक साथ फिल्म का आनंद लिया। सभी के परिवार साथ में थे, इस वजह से काफी हल्का माहौल रहा।
इसलिए चुना शाम का समय –
उज्जैन जिले में 30 से अधिक थाने हैं। जिला सेंसेटिव होने के चलते पुलिस प्रशासन हर वक्त अलर्ट रहता है। जिसमें महाकाल मंदिर में होने वाले कार्यक्रम, पॉलीटिकल मूवमेंट , जैसे कई जगह पर पुलिस कर्मी अपनी सेवा देते रहते हैं। ऐसे में एसपी ने फिल्म का समय शाम 7.30 बजे का चुना ताकि जिले में किसी भी प्रकार की व्यवस्थाओं से ध्यान नहीं हटे।