- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
निलंबित सुपरवाइजर के समर्थन में सीएमएचओ से मिले कर्मचारी
उज्जैन। 29 जनवरी को जिले के विकासखंड घट्टिया में सहायक कलेक्टर रानी बंसल व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.सी. परमार द्वारा जैथल टेक व नजरपुर में निरीक्षण के दौरान सुपरवाईजर अनिल गंगवाल को नहीं पाये जाने पर निलंबित करने के विरोध में जिला अध्यक्ष एम.आर. मंसूरी के नेतृत्व में न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गंगवाल को 30 किलोमीटर के क्षेत्र में 17 बूथ दिये जाने के कारण आवागमन में समय लगा।
जिला अध्यक्ष एम.आर. मंसूरी के अनुसार एक सुपर वाईजर को 8-10 बूथ ही दिये जाते हैं परंतु गंगवाल को 17 बूथ दिये गये जो कि 30 कि.मी. क्षेत्रफल में फैले हुए थे जिसके कारण उन्हें निरीक्षण हेतु आवागमन में समय लगा। चूंकि पल्स पोलियो अभियान कुछ बूथों पर एक दिवस, कुछ पर दो तथा कुछ पर तीन दिनों तक चलता है ऐसे में एक दिवस वाले का अवलोकन प्राथमिकता से करना होता है इस कारण गंगवाल द्वारा एक दिवस वाले केन्द्रों पर पहुंचकर अपना कार्य किया जा रहा था। इन्हीं में से एक केन्द्र जैथलटेक जहां पर अधिकारी निरीक्षण हेतु पहुंचे लेकिन जिस केन्द्र पर गंगवाल गये वहां के हस्ताक्षर नहीं देखे व अन्य केन्द्र पर हस्ताक्षर न देखकर गंगवाल को निलंबित कर दिया। इस समय गांव में होने के कारण गंगवाल का मोबाईल भी कवरेज से बाहर आ रहा था जिसके लिए गंगवाल नहीं बल्कि तकनीकी कारण जिम्मेदार है। जिलाध्यक्ष एम.आर. मंसूरी, संजय सिसौदिया, यग्नेश त्रिपाठी, राजेन्द्र अहिरवार, राजकुमार सोलंकी, ओपी यादव, ललित नागर, परमानंद कटारिया, संजय पुरैया, समीक्षा पाध्ये, हमीद खान, मुरारी पटेल, राकेश सोनी, कैलाश प्रजापति, महेश धनेलिया, आलोक शुक्ला, सत्यप्रकाश अहिरवार, कमल अंधेरिया आदि ने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि अनिल गंगवाल द्वारा कोई लापरवाही नहीं की है इसलिए उनकी बहाली के आदेश प्रसारित करने की कृपा करें।