- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद पंवासा में हंगामा
उज्जैन : पंवासा के प्रताप नगर में मंदबुद्धि युवती के साथ एक युवक द्वारा किए गए दुष्कर्म के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। पंवासा क्षेत्र के लोगों ने शनिवार सुबह देशी शराब की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया एवं वहां पर तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान शराब की दुकान पर मौजूद कर्मचारियों एवं लोगों के बीच लाठियां भी चली। इसके पश्चात लोगों ने मक्सी रोड पर चक्काजाम कर दिया जिससे दोनों ओर के वाहन अवरुद्ध हो गए। जानकारी लगने पर चिमनगंज थाने से अधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन क्षेत्र के लोग कलेक्टर एवं एसपी को बुलाने की बात कहकर वहीं पर डटे रहे।
शुक्रवार शाम ३५ वर्षीय मंदबुद्धि युवती घर पर अकेली थी। शाम के समय मिस्त्री का काम करने वाला लाखन पिता अंबाराम राठौर शराब के नशे में घर में घुसा और अंदर से दरवाजा लगाकर युवती से दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवती का भाई पहुंचा और उसने दरवाजा लगा देखकर बहन को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर झांककर देखा तो एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद युवती के भाई ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया और लाखन को पकड़कर जमकर पिटाई की और इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने लाखन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।