- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 05-08-2026
- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 04-08-2026
नीट परीक्षा में सख्त जांच, जेब वाले शर्ट व जींस भी प्रतिबंधित
उज्जैन | आज सुबह नगर व अंचलों से आए विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा (नीट) के लिए परीक्षा केन्द्रों पर अपने-अपने प्रवेश पत्रों के साथ हाजिरी दी। परीक्षा में सख्त जांच व्यवस्था एवं दिशा-निर्देशों के चलते जेब वाले शर्ट, जिंस आदि भी प्रतिबंधित कर दिया गया।
व्यापम प्रकरण के बाद नीट जैसी राष्ट्रीय प्रवेश पात्रता परीक्षा में भी शासन ने सख्त व्यवस्था लागू कर दी है। यह ज्ञान सागर अकादमी, आधार शिला स्कूल, सेंट्रल स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह ७:३० बजे से ए गु्रप तथा ८:३० बजे से बी ग्रुप के प्रवेश पत्र आदि जांचने के बाद परीक्षा केेन्द्रों पर प्रवेश दिया गया। ९:३० बजे के बाद परीक्षा केन्द्रों के गेट बंद कर दिए गए।
झोले, गाईड, चेन, अंगूठी, घड़ी, पर्स आदि भी नीट परीक्षार्थियों से परीक्षा केंद्रों के बाहर ही छोडऩे को कहा गया। कई विद्यार्थी यह सामान रखने के लिए भटकते रहे। आसपास के कॉलोनी व रहवासी क्षेत्रों में, दुकानों पर सामना रखने की गुहार परीक्षार्थी लगाते रहे।