- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
नीलामी शेड पर कांग्रेस का प्रदर्शन, नहीं शामिल हुए किसान
उज्जैन | कृषि उपज मंडी के नीलामी शेड पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वे किसानों को उपज के बदले 50 हजार रुपए नगद दिलवाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। इसमें भी कांग्रेस कार्यकर्ता ही शामिल हुए। उन्होंने किसानों से मनुहार की लेकिन आखिर तक किसान दूर से ही तमाशा देखते रहे। मंडी उपाध्यक्ष शेरू अली पटेल, संचालक विक्रमसिंह पटेल के अनुसार कांग्रेस के आह्वान पर नीलामी रोके बगैर दो घंटे प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा-मुख्यमंत्री ने मंडी में उपज बेचने आए किसानों को 50 हजार रुपए नगद देने की घोषणा की है तो उसे लागू क्याें नहीं किया जाता। कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा आए लेकिन जरूरी काम होने के कारण कुछ ही देर में लौट गए। धरने को पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, माया त्रिवेदी, संजय पटेल, नरेंद्र कछवाय ने भी संबोधित किया।