- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
पति के साथ जा रही महिला से की छेड़छाड़, बल्ले से पीटा
उज्जैन। पति के साथ जा रही महिला से बदमाशों ने छेड़छाड़ की। पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे बल्ले से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि योगेन्द्र जाटव निवासी विष्णुपुरा की 27 वर्षीय प्रायवेट अस्पताल में कर्मचारी है। उनके साथ अस्पताल आते-जाते समय शीतला माता मंदिर के पास खड़े होकर बदमाशों द्वारा छेड़छाड़ की जाती थी। मंगलवार को योगेन्द्र पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था
उसी दौरान गली में रहने वाले गुलबा उर्फ गुलाबचंद भारती, गणी उर्फ गणेश, विक्रम उर्फ कल्लू, राजेश उर्फ भूरू, विजय मरमट और राहुल ने अश्लील कमेंट्स किये। योगेन्द्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने बल्ले से पीटा। उन्होंने योगेन्द्र की पत्नी को पीटा और जान से मारने की धमकी दी।