- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
पत्नी के अवैध संबंध का पता चलते ही पति ने की आत्महत्या
उज्जैन। दो माह पूर्व जीआरपी ने अकोदिया रेलवे स्टेशन से एक अधेड़ की लाश बरामद की थी। मामला आत्महत्या का था जिसकी जांच के बाद पुलिस को पता चला कि अधेड़ ने पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया जिस पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर को अकोदिया रेलवे स्टेशन पर भोजराज नामक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की तो पता चला कि मृतक की पत्नी यशोरदाबाई व भगवान सिंह नामक व्यक्ति के बीच अवैध संबंध थे। भोजराज ने पत्नी यशोदा और भगवान को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने तो भोजराज ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने भगवान सिंह व यशोदाबाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।