- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
पत्रकारों के लिए अधिमान्यता योजना में होगा संशोधन
उज्जैन:प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री सुबह महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शनों के बाद पत्रकारों से मिले और चर्चा में उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिये योजनाओं के साथ सरकार के काम भी गिनाए।
जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मीडियाकर्मियों की अधिमान्यता से जुड़ी समस्याओं को हल करते हुए सभी पत्रकारों को अधिमान्यता का लाभ देने एवं बीमे की योजना शासन द्वारा बनाई गई है जो आचार संहिता के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में रखी जाएगी। जनसंपर्क मंत्री ने 75 दिनों में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का कर्जा माफ करने के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, विवाह सहायता राशि में बढ़ोत्तरी के फैसले लिये जाने की जानकारी भी दी।
मंत्री शर्मा ने बताया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम प्रदेश के अनेक नगरों से होकर गुजरे थे और अब प्रदेश सरकार द्वारा भगवान राम वन गमन पथ को विकसित करने की योजना बना रही है। भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि भगवान राम के नाम पर भाजपा के नेता सिर्फ वोट मांगते हैं, जबकि कांग्रेस सरकार द्वारा काम किया जाता है।