- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
परिषद भाजपा पार्षदों के सवालों से घिरी, 35 करोड़ के निर्माण कार्य हुए स्वीकृत
उज्जैन | नगर निगम सम्मेलन में परिषद भाजपा पार्षदों के सवालों से ही घिर गई। सोमवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सम्मेलन दोपहर 3.30 बजे तक चला। 4.30 घंटे के दौरान चार बार हंगामा हुआ। पार्षद सभापति की आसंदी तक पहुंच गए। इस पर सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। सवाल-जवाब के बीच 35 करोड़ के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए। शुरुआत में महापौर मीना जोनवाल ने कहा-15 से 21 अक्टूबर तक शहर रोज जलप्रदाय किया जाएगा। उसके बाद एक दिन छोड़कर जलप्रदाय होगा।
सिंहस्थ में लगी एलईडी गायब
पार्षद संजय कोरट बोले-सिंहस्थ में हर खंभे पर एलईडी लगाई थी। बावजूद शहर में अंधेरा है। एलईडी चोरी हो रही है। माया त्रिवेदी नेे कहा-चोरी नहीं हुई, जिन्होंने लगाई थी, वे ही निकाल ले गए।
आयुक्त को सहायक यंत्री से सभी काम लेने के निर्देश दिए
अध्यक्ष ने व्यास को शांत करना चाहा तो वे उठकर सदन से जाने लगे। इस पर पार्षद संतोष यादव ने उन्हें रोका। इसी बीच कई पार्षदों ने भी अध्यक्ष से भार्गव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष गेहलोत ने भार्गव को सदन से जाने के आदेश देते हुए आयुक्त को निर्देश दिए कि भार्गव से सभी काम ले लिए जाएं। इस संबंध में राज्य शासन को भी प्रस्ताव बनाकर भेजें। अध्यक्ष ने कहा चामुंडा-प्रेमछाया मार्ग का काम सात दिन में शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी को लाभ पहंुचाने के लिए विकास कार्य को रोकना गलत है। जो भी अधिकारी तैनात हो, वह समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।