- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
महिला पर्स ऑटो में भूली, पर्स लेकर थाने पहुंचा ऑटो चालक
उज्जैन | गदापुलिया से सोमवार सुबह चार महिलाएं ऑटो में बैठीं और रेलवे स्टेशन मालगोदाम पर उतर गईं। उन्हीं में से एक महिला का पर्स आटो में छूट गया जिसे लेकर आटो चालक महाकाल थाने पहुंचा और पर्स पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
फिरोज पिता हमीद निवासी बेगमबाग तकिया कॉलोनी आटो क्रमांक एमपी 13 आर 0650 चलाता है। फिरोज ने सुबह गधापुलिया क्षेत्र से 4 महिलाओं को आटो में बैठाया और मालगोदाम रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।
जल्दबाजी में किसी महिला का पर्स आटो में छूट गया जिस पर फिरोज की नजर पड़ी तो वह पर्स लेकर सीधे महाकाल थाने पहुंचा और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने पर्स का सामान बाहर निकाला तो उसमें 575 रुपये, दवा की पर्ची, आवश्यक कागजात और कपड़े रखे थे। पर्स में निकले बिजली बिल के आधार पर पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। वहीं थाने पर ऑटो चालक की ईमानदारी की पुलिसकर्मियों ने प्रशंसा की।