- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
पर्यावरण का संदेश देने घर-घर बैठाए मिट्टी के गणेश
उज्जैन | गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को घर, मंदिर, समाजों से लेकर पंडालों में चलसमारोह निकालकर लोगों ने दैनिक भास्कर की मुहिम के साथ जुड़कर पर्यावरण बचाओ का संदेश देने के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं स्थापित की। पुराने शहर गोपाल मंदिर से लेकर नए शहर फ्रीगंज के बाजार में लगी दुकानों से लोगों ने मुहूर्त में प्रतिमाएं ली और जयकारे लगाते हुए घर व पंडालों तक ले गए। मंगलमूर्ति की स्थापना के साथ आरती-पूजा कर मोतीचूर के लड्डू बांटे।
समाजों व आश्रमों में मिट्टी के गणेश
महाराष्ट्र समाज ने बैंड-बाजों से चलसमारोह निकालकर क्षीरगसार तिलक स्मृति मंदिर में मिट्टी के गणेश विराजित किए। अग्रवाल समाज ने गोलामंडी धर्मशाला में ढोल-ढमाकों के साथ आरती-पूजा कर मिट्टी के गणेश बैठाए तो गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज उर्दूपुरा ने धर्मशाला में गणेश विराजित किए। चारधाम मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी शांतिस्वरूपानंद महाराज, रामघाट पर रामानुजकोट में रंगनाथाचार्य महाराज व महाकाल मंदिर के भद्रकामी मंदिर में पुजारी प्रदीप गुरु ने भी मिट्टी के गणेश विराजित किए।
बड़े गणेश में 1000 मोदक से हवन
बड़े गणेश में सुबह 9 बजे 51 बटुकों ने एक हजार गणपति अथर्वशीर्ष पाठ किए। शृंगार-के बाद दोपहर 12 बजे जन्म आरती की गई। पुजारी आनंदशंकर व्यास ने बताया गणेश जी का गणतंत्र के देवता के रूप में पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर 1000 मोदकों से हवन किया गया। लड्डू व फलों का भोग लगाकर दर्शनार्थियों में वितरित किया।
मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का नि:शुल्क वितरण
पर्यावरण बचाव ई-रिक्शा एसोसिएशन, श्री उमा लोक कल्याण शिक्षा प्रसार समिति ने टावर पर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। लगभग 11 00 मूर्तियों का वितरण किया गया। संस्था के इस प्रयास को समाज ने सराहा।