- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
पहला सिस्टम फेल, दूसरा कमजोर अब तीसरा सिस्टम तैयार, एक सप्ताह में तेज बारिश संभावित
उज्जैन । मानसून का पहला सिस्टम फेल होने और दूसरे के कमजोर साबित होने के बाद एक सप्ताह में तेज बारिश की संभावना है। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त के अनुसार बंगाल की खाड़ी की ओर से तीसरा सिस्टम बनकर तैयार है। यह पूरे दबाव से बरसा तो भारी बारिश होने की उम्मीद है। अब तक 12 इंच बारिश हुई है लेकिन एक बार भी झड़ी नहीं लगी है। पिछले साल इस अवधि में 13 इंच बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के निदेशक अनुपम काश्यपि ने बताया आने वाले 24 घंटे में उज्जैन में गरज, चमक के साथ बारिश होगी।