- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
पहली बार चौथे शनिवार को खुलेंगे बैंक
आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। 27 फरवरी को पड़ने वाले चौथे शनिवार को उज्जैन में नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र के बैंक खुलेंगे। इस दिन स्ट्रीट वेंडरों को PM स्वनिधि योजना के लोन देने की कार्रवाई की जाएगी। एलडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि उज्जैन में अब तक 7930 वेंडरों को योजना के तहत 10 हजार का लोन दिया जा चुका है। नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंकों में करीब 1966 वेंडरों के लोन की फाइल अटकी है। इसी काे निपटाने के लिए शनिवार को बैंक खुलेंगे। बैंकों में सिर्फ वेंडरों के ही कामकाज निपटाए जाएंगे। आम ग्राहकों के काम नहीं होंगे। अपने यहां लंबित वेंडरों को लोन की कार्रवाई पूरी करते ही बैंक शाखाएं बंद हो जाएंगी।
एलडीएम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दुकानदारों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए PM स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। इसके तहत कम ब्याज दर पर दुकानदारों को 10 हजार का लोन दिया जाता है। इस योजना के तहत लोन लेने वाले दुकानदारों को एक साल के अंदर आसान किश्तों में कम ब्याज दर में अदा करना होगा। अगर दुकानदार समय पर ब्याज की किश्तें भरते हैं तो सरकार 7 प्रतिशत ब्याज का अनुदान भी देगी।