- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
पहले चोर पकड़ाया फिर नशे में सो रहे युवक को पुलिस ने जगाया
उज्जैन। सुबह लोहे के पुल पर एक युवक को यहां के लोगों ने पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। महाकाल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेने के बाद फरियादी की तलाश प्रारंभ की जो नशे की हालत में ओटले पर सोता मिला।
महाकाल चौराहा स्थित एटीएम के चौकीदार ने शोर मचाया कि एक बदमाश पर्स चोरी कर भाग रहा है। शोर सुनकर लोगों ने भाग रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई परिहार व थाने के जवान यहां पहुंचे। जब तक यहां मौजूद लोगों ने पर्स चोरी की शंका में युवक की जमकर धुनाई भी कर दी थी।
पुलिस ने युवक को पकड़ा और उससे पर्स बरामद करने के बाद पूछताछ की गई। उसने अपना नाम जितेन्द्र निवासी राजस्थान बताया साथ ही कहा कि वह उज्जैन दर्शन करने आया था।
पर्स के बारे में पूछताछ की गई तो एटीएम के चौकीदार ने बताया कि जिसका पर्स उक्त युवक ने चुराया था वह बेगमबाग तरफ जाने जाने वाले मार्ग पर बेहोश पड़ा है। पुलिस टीम यहां पहुंची और ओटले पर पड़े युवक को नींद से जगाया तो पता चला कि वह भांग के नशे में बेसुध ओटले पर पड़ा था। उसे जगाने के बाद पुलिस थाने लेकर पहुंची। पूरे मामले में खास बात यह रही कि एटीएम के चौकीदार की सूचना पर पहले चोर जितेन्द्र को लोगों ने पकड़ लिया व बाद में नशे में सो रहे तेजाराम को नींद से जगाकर रिपोर्ट दर्ज करने थाने ले गये।