- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
पांच घंटे चली धरपकड़ में 2 जिलाबदर व 59 वारंटी पकड़ाए, डेढ़ सौ गुंडों को भी चेक किया
उज्जैन | शहर में शनिवार-रविवार रात पांच घंटे शहर में दी दबिश के दौरान पुलिस ने 2 जिलाबदर समेत 59 वारंटी गिरफ्तार किए। डेढ़ सौ गुंडों को भी घर जाकर चेक किया। 15 दिन पूर्व भी इसी तरह एसपी सचिन अतुलकर ने रात में आकस्मिक दबिश सभी थानों की टीम से दिलवाई थी जिसमें 89 बदमाशों को पकड़ा गया था। एएसपी विनायक वर्मा ने बताया सबसे अधिक वारंटी पकड़ने में सफलता मिली। 11 स्थायी व 48 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए। दो जिलाबदर भी शहर में ही घूमते पकड़ में आ गए। इसके अलावा दो दिन पूर्व महाकाल थाना क्षेत्र में फिरोज नामक युवक पर प्राणघातक हमला करने वाले शादाब व अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए हैं। महाकाल थाना क्षेत्र में कुछ युवक जुआ खेलते भी मिले जिनसे आठ सौ रुपए नकदी बरामद की। थानावार 75 हिस्ट्रीशीटर, 70 गुंडे व 20 जिलाबदर को भी घर जाकर चेक किया गया।