- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
कुश्ती में जीत के लिए बालक-बालिकाओं के बीच हुआ मुक़ाबला
उज्जैन | गुरु अखाड़े में रविवार सुबह बालक-बालिकाओं के बीच कुश्ती स्पर्धा हुई। १० वर्ष से लेकर १७ वर्ष तक के बालक पहलवानों ने कुश्ती में भाग लिया। प्रथम आने वाले पहलवान को विधायक कप दिया जाएगा।मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री पारस जैन, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक विशाल राजौरिया, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे, मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष ओम जैन थे। अतिथियों ने कुश्ती का महत्व बताया। ऊर्जा मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार खेलों के प्रति भी गंभीर है। प्रतिभाओं को आगे लाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। अब खेलों के लिए ५०० करोड़ का बजट पूरे प्रदेश के लिए रखा गया है ताकि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से खिलाड़ी आ सकें और देश का भी नाम रोशन कर सकें।
खलीफा का किया सम्मान : प्रतियोगिता शुरू होने के पूर्व ९२ वर्षीय खलीफा दादू पहलवान के साथ खलीफा मुकेश प्रजापति, गज्जू पहलवान का सम्मान ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने किया। समारोह में दादू पहलवान की आंखें भर आईं। खलीफा मुकेश प्रजापति ने कहा उनके द्वारा तैयार पहलवान कई जिलों मेंं कुश्ती का जौहर दिखा चुके हैं।विनय व पूजा ने उद्घाटन
कुश्ती जीती : उद्घाटन कुश्ती स्पर्धा विनय चौधरी और सोनू परिहार के बीच हुआ। तीन मिनट की कुश्ती में विनय ने सोनू को मात दे दी। निर्णायक योगेंद्र सेन ने विनय को विजेता घोषित किया। इसके बाद बालिका पूजा राणा व लक्ष्मी मेवाड़ा के बीच कुश्ती हुई। तीन राउंड में पूजा ने लक्ष्मी को पछाड़ दिया।