- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन
उज्जैन:पाकिस्तान में रहने वाले सिंधी समाजजनों पर पाकिस्तानियों द्वारा किये जा रहे अत्याचार के विरोध में उज्जैन सिंधी समाज द्वारा सुबह सिंधी कॉलोनी चौराहे पर पाक प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
समाजजनों ने कहा कि पाकिस्तान में सिंधी समाजजनों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, महिलाएं और युवतियां भी सुरक्षित नहीं हैं। समाचार माध्यमों से लगातार खबरें आ रही हैं।
इसी के चलते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की गई है कि पाकिस्तान में सिंधी समाजजनों पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगवाने हेतु पहल करें। आक्रोशित समाजजनों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखे और पाक प्रधानमंत्री खान का फोटो वाले बैनर को पैरों तले कुचलकर भी विरोध दर्ज कराया।