- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
पारा लगातार 41 डिग्री पार…लू चलने के आसार
उज्जैन।राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण शहर में पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इसके कारण दिन में सड़कों पर निकलने वाले लोग तेज धूप के कारण परेशान हो रहे हैं। वहीं रात में गर्मी के कारण के लोगों को कूलर, पंखे व एसी चलाना पड़ रहा है।
गुरुवार को शहर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार होकर 41.4 डिग्री तक पहुंचा जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं गुरुवार-शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में यदि हवा का रूख वर्तमान स्थिति वाला ही रहा तो तापमान में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है।
सीजन का सबसे गर्म दिन:ग्रीष्म ऋतु के इस सीजन में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पारा रिकॉर्ड तोडऩे लगा है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इधर रात में भी तापमान बढऩे से गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं है।
गर्म हवाओं के कारण शहर में पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिन में सड़कों पर निकलने वाले लोग तेज धूप के कारण परेशान हो रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने के साथ ही तापमान इसी तरह बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
यह रखे सतर्कता
गर्म हवाओं और लू के मद्देनजर कुछ सतर्कता रखी जानी चाहिए,जिससे की लू के प्रभाव से बचा जा सकें।
सूर्य की किरणों ओर धूप के सीधे संपर्क में आने से बचे।
हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
सिर को कपड़े या कैप से ढ़ककर रखें।
अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ।