- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
सड़क पर दौड़ रहे बालकों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया
उज्जैन। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे दो बालकों को सुबह 6 बजे सड़क पर दौड़ते समय अज्ञात कार चालक ने टक्कर मारकर उड़ा दिया।
दोनों बालकों को परिजन घायल हालत में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। सावन पिता गंगाराम 17 वर्ष निवासी कायथा 9वीं का छात्र है और सुभाष पिता मानसिंह 16 वर्ष कक्षा 10 वीं में पढ़ता है। दो बालक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं और रोजाना सुबह 5 बजे दौड़ लगाने जाते हैं।
सुबह दोनों मुख्य मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार वाला टक्कर मारने के बाद भाग गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।