- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
प्लॉटों की धोखाधड़ी के मामले में फरार रामसिंह को दो साल बाद पुलिस ने पकड़ा
शहर में खुला घूमने वाला नजर नहीं आता था पुलिस को
इंदौर रोड पर कॉलोनी काटी, सरकारी जमीन पर बेचे प्लॉट
उज्जैन। डेढ दर्जन लोगों से लाखों की धोखाधडी कर दो साल से भी अधिक समय से फरार भाजपा नेता रामसिंह सोलंकी को अब पुलिस ने पकड़ा हैं।
आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी सोंलकी शहर में खुलेआम घूमता रहा। सोशल मीडिया पर भी उसके फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस को वह नजर नहीं आता था।
आखिरकार वह पुलिस के हाथ आ गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है या वह पुलिस के समक्ष पेश हुआ है यह अलग सवाल तो है। दरअसल ऐसा सवाल इसलिए क्योंकि पुलिस इंदौर रोड पर कॉलोनी काटने और सरकारी जमीन पर प्लाट बेचने वाले रामसिंह सोलंकी को नहीं पकडऩे के लिए कुछ अधिक की उदार बनी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि रामसिंह सोलंकी निवासी अंबोदिया भाजपा नेता है और उसने अपने साथी दीपक नोकवाल निवासी महानंदा नगर,मोहनलाल सोलंकी के साथ मिलकर इंदौर रोड पर श्रीराम विहार कालोनी काटी। रामसिंह ने सरकारी जमीन पर काटकर लोगों को बेच दिये।
4 लोगों ने 36 लाख रूपये की धोखाधडी का केस थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में दीपक नोकवाल और मोहनलाल सोलंकी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया। रामसिंह सोलंकी निवासी अंबोदिया तभी से फरार था।
इसके बाद 12 लोगों ने नीलगंगा में तीनों के खिलाफ सरकारी जमीन पर प्लाट बेचने का प्रकरण दर्ज कराया था। जिसमें भी रामसिंह सोलंकी फरार था। कल पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और आज कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड मांगा जायेगा।
नगर निगम ने तोड दिये थे मकान: पुलिस ने बताया कि श्रीराम कालोनी के पास लगी सरकारी जमीन पर रामसिंह सोलंकी और उसके साथियों द्वारा प्लाट काटकर लोगों को बेचे गये जिन पर लोगों ने मकान भी बना लिये थे। जानकारी मिलने के बाद नगर निगम ने उक्त मकानों को तोड दिया था।