- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
पिकअप वाहन पलटने से 4 की मौत, 15 घायल
4 मजदूरों की मौत, 15 घायल
शिवपुरी जिले के कोलारस में पिकअप वाहन पलटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल से आए थे। पिकअप वाहन पलटकर नदी में गिर गया, जिससे मौतें हुईं।
कोलारस पुलिस थाना प्रभारी आलोक सिंह के अनुसार पश्चिम बंगाल से आए मजदूरों को वाहन शिवपुरी जिले के वीरा गांव में पुलिया निर्माण स्थल लेकर जा रहा था। दुर्घटना तड़के दो बजे गोरी टीला हीरापुर गांव के पास हुई।
यह जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है। ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पलटकर सिध नदी में गिर गया। इससे वाहन में बैठे लोगों में से 4 मजदूरों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए। कुछ गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक व घायल मजदूर लोडिंग में बैठकर जा रहे थे। सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।