- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने के बाद भी निगम का काम जारी
देर रात से ही घाटों की सफाई में जुटा अमला,
दीपकों से बनेगी कलाकृति और बत्तीयों से खाद…
पर्व स्नान से पहले हुई घाटों की सफाई
उज्जैन।वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के उपयोग में आये दीपक, उसकी बत्ती व तेल को नगर निगम द्वारा बहूउपयोगी बनाते हुए अलग-अलग प्रकार से इन्हें रिसाइकल व रि यूज किया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने बताया कि घाटों पर लगे दीपकों की बत्तियों को अलग से एकत्रित कराने के बाद उसे रिसाइकल कर खाद के रूप में उपयोग किया जा रहा है इसके अलावा दीपकों से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां तैयार कराई जाएगी जिसके लिये कलाकारों को बुलाया गया है।
आयुक्त गुप्ता के अनुसार दीपक जलाने के उपयोग में लिये गये तेल को भी अलग से एकत्रित किया गया है। अब इस तेल का अन्य स्थान पर दीपक जलाने के उपयोग में दिया जायेगा।
तेल की चिकनाई हटाने डाला चूना
घाटों पर दीपोत्सव के बाद बुझ चुके दीपकों का तेल फैल गया था जिससे चिकनाई के कारण लोगों के फिसलकर गिरने का अंदेशा था। नगर निगम द्वारा चिकनाई वाले स्थानों पर चूना पावडर डाला गया।