- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
पुत्र को जिताने के लिए गुड्डू को करना होगा संघर्ष
नरवर। पूर्व कांग्रेसी सांसद प्रेमचंद गुड्डू राजनीतिक कलाबाजी करके अपने बेटे अजीत बौरासी के लिए भाजपा से टिकट तो ले आए किंतु भाजपा के कार्यकर्ता अजीत को पचा नहीं पा रहे हैं। ऊपर से कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल मालवीय की सक्रियता और सरलता अजीत पर भारी पड़ सकती है। घटिया विधानसभा में नरवर, उन्हेल, घट्टिया, पानबिहार, ताजपुर, नजरपुर, बिछड़ौद, मालीखेड़ी से हवा बनती है।
अभी भाजपा कार्यकर्ता अजीत को लेकर असमंजस में है। घट्टिया में बलाई और रविदास समाज का भी जीत में बड़ा फैक्टर है। इस बार पूरा बलाई समाज भाजपा से नाराज दिख रहा है जिसका लाभ रामलाल मालवीय को मिल सकता है। गुड्डू का नेटवर्क अभी आंकलन में लगा है एक-दो दिन में वे पूरी ताकत से क्षेत्र में नजर आने वाले है तब क्षेत्र की जमीनी हकीकत सामने आएगी।