- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
पुराने निरस्त हो चुके पास जब्त कर आग लगाई
दौलतगंज थोक बाजार में पहुंचे लोग, अफसर ने दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों को समझाया
उज्जैन। शासन द्वारा जिले को रेड झोन में शामिल किया है। यहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराना अनिवार्य है, लेकिन अनेक लोग ऐसे हैं जो बार-बार समझाइश के बावजूद बाजारों में निकलकर न सिर्फ नियमों का उललंघन कर रहे हैं बल्कि दूसरे लोगों के लिये भी मुसीबत बन रहे हैं। दौलतगंज थोक किराना बाजार में पुराने निरस्त हो चुके पास गले में डालकर सुबह सैकड़ों लोग पहुंच गये। सहायक खाद्य अधिकारी ने अपनी टीम के साथ ऐसे लोगों के पास छीने और चौराहे पर ढेर लगाकर आग लगा दी।
सहायक खाद्य अधिकारी शैलेष गुप्ता ने चर्चा में कहा कलेक्टर द्वारा थोक व खेरची किराना व्यापारियों के पूर्व में जारी पास, नगर निगम की जैकेट आदि सभी परमिशन को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद व्यापारियों की नई लिस्ट तैयार की गई और उन्हें नए निर्देशों के साथ व्यापार की अनुमति दी गई थी। इसके अंतर्गत दौलतगंज थोक किराना बाजार में सिर्फ थोक सामान की डिलेवरी खेरची विक्रेताओं को होना है। यहां से खेरची किराना सामान का विक्रय प्रतिबंधित है।
बावजूद इसके शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने-अपने वाहनों से थोक बाजार में किराना सामान खरीदने पहुंच गये। इनमें अनेक लोग ऐसे भी थे जो पुराने निरस्त हो चुके पास गले में डालकर आये थे। दौलतगंज में खेरची किराना दुकानें भी संचालित होती हैं यह व्यापारी अपनी दुकानों से ग्राहकों को सीधे सामान विक्रय कर रहे थे। ऐसे लोगों को रंगे हाथों पकड़कर अफसरों द्वारा पास छीनकर एकत्रित किये गये। करीब 100 लोगों से पुराने पास छीनने के बाद चौराहे पर सेनेटाइज डालकर आग लगा दी गई।
सहायक खाद्य अधिकारी द्वारा सुबह जिस समय निरस्त पास डालकर घूमने वालों और बिना अनुमति दुकान से ही खेरची किराना सामान विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की जा रही थी उसी दौरान दौलतगंज की गलियों में स्थित किराना दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग यहां वहां गलियों में भागने लगे। उन्हें सहायक खाद्य अधिकारी ने समझाया और थोक बाजार में नहीं आने की हिदायत भी दी।
सुबह एक ओर जहां खाद्य विभाग के अफसर दौलतगंज थोक किराना बाजार में कार्रवाई कर रहे थे उसी दौरान अफसरों के साथ कुछ व्यापारी भी पीछे-पीछे चल दिये। यह व्यापारी बाजार की एक-एक गली में अधिकारियों को ले गये और स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें, हम आपके साथ हैं। इन व्यापारियों का कहना था कि थोक बाजार से सिर्फ खेरची व्यापारियों को माल सप्लाय हो रहा है।