- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
यात्रियों को भोजन व स्वास्थ्य की जांच करवा रहा निगम
उज्जैन. लॉकडाउन के बाद बाहर से आए यात्रियों के लिए शहर के रैन बसेरे ही आसरा बने हुए हैं। इनके लिए नगर निगम व्यवस्थाएं करवाने में जुटा है। महापौर मीना जोनवाल ने सोमवार को फाजलपुरा और घास मंडी रैन बसेरों का निरीक्षण किया। महापौर ने कहा-कोरोना संक्रमण के दौरान शहर में बाहर के लोगों को नगर निगम ने रैन बसेरों में ठहराया है। साथ ही रैन बसेरों में ठहरे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निगम इनके भोजन के साथ स्वास्थ्य की जांच भी करवा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत निगम की ओर से बसों के जरिए बाहर के यात्रियों को अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सुनील शाह मौजूद थे। शहर में बढ़ते कंटेनमेंट क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से बड़े टैंकरों के जरिए और संकरी गलियों में कर्मचारियों के माध्यम से छिड़काव कार्य किया जा रहा है।