- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
पुलिस और प्रशासन का मिला साथ, नगर निगम एक्शन में
शहर में विकराल हो चुकी आवारा मवेशियों की समस्या के लिए अब नगर निगम ने कमर कस ली है। पुलिस और प्रशासन का साथ मिला तो नगर निगम एक्शन में आ गया। शहरभर में घूम रहे आवारा मवेशियों एवं इनसे शहरवासियों को होने वाली समस्याओं के लिए मंगलवार से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।
आयुक्त आशीषसिंह ने पशु पालकों से अपील की है कि जनहित एवं नगरहित में अपने पशुओं को निर्धारित स्थान पर ही सुरक्षित रखें। उन्हें सड़कों और बाजारों में आवारा घूमने के लिए न छोड़ें। जिन पशुपालकों द्वारा इसका उल्लंघन किया जाएगा। उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी पशुपालकों की होगी। उन्होंने बताया मंगलवार से शुरू हो रहे विशेष अभियान में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी और जो पशु बाजार में आवारा पाए जाएंगे उन्हें उन्हें पकड़ा जाकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।