- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
पुलिस की जन जागरूकता रैली में ही नियमों का उल्लंघन
उज्जैन। यातायात थाने से पुलिसकर्मियों ने हेलमेट लगाकर शहर में जनजागरूकता वाहन रैली निकाली। इसकी खासियत यह रही कि जो पुलिसकर्मी लोगों को जागरूकता का संदेश दे रहे थे वही नियमों का उल्लंघन भी करते नजर आये। किसी की बाइक पर नम्बर प्लेट की जगह पुलिस लिखा था तो किसी ने अमानक स्तर का हेलमेट पहना था।
शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में पुलिस द्वारा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के अलावा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जनजागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसी के अंतर्गत आज सुबह यातायात थाने से मोटर सायकलों पर सवार 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हेलमेट लगाकर शहर के प्रमुख मार्गों पर जनजागरूकता रैली निकाली।
इस रैली को एएसपी रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में यातायात थाने के अलावा शहर के थानों से एसआई, एएसआई सहित करीब 100 आरक्षक हेलमेट लगाकर हाथों में यातायात के नियमों संबंधी संदेश लिखी पट्टियां लेकर चल रहे थे। पुलिस द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रैली की खासियत यह रही कि इसमें अपनी मोटर सायकल के साथ शामिल हुए पुलिसकर्मी ही यातायात के नियमों का उल्लंघन करते नजर आये।
नियमानुसार दो पहिया वाहन के आगे व पीछे प्लेट पर नम्बर लिखे होना चाहिये लेकिन आगे की नम्बर प्लेट पर पुलिस लिखा था, इसके अलावा कई पुलिसकर्मी अमानक स्तर के हेलमेट पहनकर रैली में शामिल हुए थे। एक एसआई ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल से पूर्व में निर्देश जारी हुए थे कि पुलिसकर्मियों को हेलमेट का उपयोग अनिवार्य है, उस समय 150 रुपये में सड़क किनारे से हेलमेट खरीद लिया था और समय-समय पर उसका उपयोग कर लेते हैं।
ऐसे नियम का क्या फायदा
रैली में शामिल होने आये पुलिसकर्मियों में चर्चा थी कि बिना हेलमेट वाहन चालक को पकड़ो तो चालानी कार्रवाई नहीं कर सकते, यदि इसे जरूरी कर भी दें तो लोग अमानक स्तर के हेलमेट खरीद लाते हैं जो दुर्घटना के समय बचाव की जगह लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं।