- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध:सेवानिवृत IAS ने समझाया और ग्राम किलोली के 12 पंच और एक सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए
उज्जैन जिले की बड़नगर जनपद की ग्राम पंचायत किलोली निर्विरोध चुनी गई है। इस ग्राम पंचायत में किलोली एवं नामलपुर ग्राम आते हैं। ग्राम किलोली पूर्व IAS डॉ हीरालाल त्रिवेदी का गृह ग्राम है, सेवानिवृत्ति होने के पश्चात त्रिवेदी ने चुनाव की घोषणा होते ही ग्रामीणों को एक जाजम पर बैठाया और उन्हें गाँव के विकास के लिए चुनाव लड़ने और निर्विरोध के फायदे बताये। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने पंच और सरपंच पद के लिए एक-एक ही फार्म भरा जिसके बाद पूरी ग्राम पंचायत निर्विरोध चुन ली गई।
पूर्व IAS हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि मैं किलोली गाँव से ही हूँ । कई बार गांव में विवाद को निपटाने के लिए मुझे बुलाया जाता था। ग्रामीण मेरा सम्मान करते है। चुनाव आये तो मैंने ग्रामीणों को बैठाया और बताया कि आप चुनाव लड़ोगे तो आपका भी खर्चा होगा और सामने वाले का भी। फिर वही खर्चा विकास के लिए आयी राशि से निकालोगे जो की भ्र्ष्टाचार की श्रेणी में आता है इसलिए आप सभी एक-एक नाम दे दो साथ ही पूरी ग्राम पंचायत और अपना पैसा बचाकर गाँव के विकास के लिए लगाओ।
IAS ने समझाया और ग्रामीण मान गए
आम सहमति बनते ही सेवानिवृत्त फॉरेस्ट रेंजर बहादुर सिंह की पत्नी श्यामू बाई सरपंच, पपीताबाई, रजनी, हुकम सिंह, जितेंद्र सिंह, जोरावर सिंह, शोधराबाई, पपीताबाई जूनियर, अंगूरबाला, सीताराम, प्रेम सिंह नामलपुर, दिनेश एवं जसवंत सिंह निर्विरोध पंच निर्वाचित हो गए ।
डॉक्टर हीरालाल त्रिवेदी, बहादुर सिंह एवं ग्राम पंचायत के निवासियों ने निर्विरोध चुने जाने पर सरपंच एवं पंचों को बधाई दी एवं यह अपेक्षा की कि इस बार सभी जनप्रतिनिधि पूरी इमानदारी से कार्य करेंगे एवं जनपद में इस पंचायत को नंबर एक बनाने का प्रयास करेंगे।