- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
पूर्व कलेक्टर डॉ. गीता, कियावत सहित 11 अफसरों पर जांच लंबित
उज्जैन | पूर्वकलेक्टर डॉ. एम गीता, कवींद्र कियावत सहित 11 अफसरों पर जांच लंबित हैं। गुरुवार को संभागायुक्त एमबी ओझा ने इन अफसरों से जुड़ी सभी शिकायतों की जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। बोले कि इनमें से अधिकतर शिकायत निराधार तथा अनावश्यक रूप से लंबित है लिहाजा जल्दी इनका निराकरण किया जाएं। बैठक में बताया गया कि दोनों पूर्व कलेक्टर के अलावा मंडी बोर्ड के ईई जगदीश श्रीवास्तव, महिदपुर के डॉ. विनोद गुप्ता, नगर निगम के आरपी श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, एसडीएम रेखा राठौर, ओमप्रकाश गौतम, दिनेशचंद्र सिंघवी, रतलाम के तात्कालीन कलेक्टर मनोज झालानी मंदसौर के अशोक शर्मा के खिलाफ जांच लंबित है। मेला कार्यालय में विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक ले रहे ओझा ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि वे भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में कार्य करें। इस संबंध में की गई कार्रवाई से हर माह की संभागीय बैठक में अवगत करवाएं और जानकारी भोपाल मुख्यालय भी भेजे। उन्होंने संभाग के सभी जिलों में खाद-बीज की जांच के लिए छापामार कर्रवाई के निर्देश भी दिए।